Rajasthan Mine Collapse: राजस्थान में माइंस धंसने से 6 मजदूर दबे, तीन की मौत
Mines Hadsa Pali Rajasthan: राजस्थान में खदान में मिट्टी धंस गई, जिसके मलबे के नीचे 6 श्रमिक दब गए। तीन श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माइंस हादसा राजस्थान के पाली जिले के गुडा एंदला पुलिस थाना इलाके के गांव साकदड़ा में हुआ है।
जानकारी के अनुसार साकदड़ा गांव में बुधवार सुबह खदान में श्रमिक काम कर रहे थे। खदान में अचानक मिट्टी धंस गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खदान से मलबे को हटाया। तब उसमें छह श्रमिक दबे मिले। तीन की मौत हो चुकी थी।

रेस्क्यू टीम ने सभी छहों को बाहर निकाला और घायल श्रमिकों को 108 एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया और शवों को मुर्दाघर में रखवाया। हादसे के प्रशासन द्वारा माइंस क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।
उधर, पाली सांसद पीपी चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की जानकारी दी और हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामन की। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता देने एवं अन्य कार्रवाई के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications