Churma Rajasthan: ढाई लाख लोगों के लिए JCB-थ्रेसर से बना रहे 51 हजार KG चूरमा

Dal Bati Churma Rajasthan: राजस्‍थान के नए जिले कोटपूतली-बहरोड़ के गांव कुहाड़ा में करीब ढाई लाख लोगों के लिए 51 हजार किलोग्राम चूरमा तैयार किया जा रहा है।

खास बात चूरमा बनाने के लिए जेसीबी और थ्रेसर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। वो भी पिछले सात दिन से। चूरमा को ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में भरकर सुरक्षित स्‍थान पर रखवाया गया है। इसे 30 जनवरी को काम किया जाएगा।

51 thousand KG churma

दरअसल, कोटपूतली-बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत कल्‍यापुरा कलां के गांव कुहाड़ा की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्‍सव 30 जनवरी को मनाया जाएगा।

मेले में लाखों लोग उमड़ेंगे। लक्‍खी मेले को लेकर ग्रामीण जन सहयोग से इस बार करीब 100 ग्रामीण 200 मीटर लंबे जगरे में बाटे सेकने में लगे हुए हैं, जिससे 51 हजार 500 किलो की प्रसादी बनाई जा रही है।

छापाला भैरूजी मंदिर के वाषिकोत्‍सव में पिछली बार 350 क्विंटल की प्रसादी बनाई गई थी। अबकी बार की 515 क्विंटल की बनाई है। मेले में 21 स्‍कूलों के 5 हजार वॉलिंटियर, 3 हजार पुरुष कार्यकर्ता व 500 महिला स्‍वयंसेवक सेवाएं देंगे।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि 51 हजार किलोग्राम 500 चूरमा बनाने में 125 क्विंटल आटा, 65 क्विंटल सूजी, 25 क्विंटल देसी घी, 90 क्विंटल चीनी, 3 क्विंटल किशमिश, 3 क्विंटल मिश्री कटिंग, 17 क्विंटल मावा, 3 क्विंटल काजू, 3 क्विंटल बादाम, 3 क्विंटल खोपरा और 50 क्विंटल दूध काम लिया गया है।

बता दें कि छापाला भैरूजी मंदिर का वार्षिकोत्‍सव 30 जनवरी को है। पिछले सात से दिन चूरमा तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+