राजस्थान: 230 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 5 वर्ष का बच्चा, 30 फुट पर अटका

सवाई माधोपुर। मलारना डूंगर तहसील क्षेत्र के गांव पनियाला में मंगलवार की शाम को एक पांच साल का बच्चा खुले बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को एक ग्रामीण ने बोर में गिरता देखा और हल्ला मचा दिया। बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान अमन पुत्र रामनरेश बैरवा के रुप में हुई है। बच्चे की स्थिति पता लगाने के लिए गांव वालों ने मोबाइल फोन का सहारा लिया। इसके लिए ग्रामीणों ने एक मोबाइल की लइट एवं वीडियो चालू कर उसे एक रस्सी के सहारे बोरवेल में लटकाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बच्चा दिखाई दे गया और उसने हाथ हिलाकर अपने जिंदा होने के संकेत भी दे दिए।

राजस्थान

वीडियो में बच्चे के जिंदा होने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों ने उसे बचाने की कवायद शुरू कर दी। लगभग एक घंटे में गांव के पास से ही एक जेसीबी बुलाई गई और बोरवेल की खुदाई शुरू कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार बोरवेल में जहां बच्चा फंसा हुआ है उस जगह की गहराई 25-30 फुट से ज्यादा नहीं है। ग्रामीणों ने तीन जेसीबी का इंतजाम किया।

rajasthan

वहीं कलेक्टर और एसपी से बात करने के बाद जयपुर से एनडीआरएफ की टीम जयपुर से सवाई पहुंची। देर रात एक बजे तक बचाव कार्य जारी है। घटना की सूचना मिलने के साथ ही 108 एंबुलेंस चिकित्सकों की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। बच्चे की बोरवेल के अंदर दम ना घुटे इसलिए मेडिकल टीम ने बोर में ऑक्सीजन पाइप लटकाकर अंदर आक्सीजन का लेबल मेंटेन करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+