घर में ही छुपा रहा 5 साल का बच्चा, डेढ़ घंटे तक पूरे गांव में तलाश करती रही पुलिस

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में बच्चा गुम होने और डेढ़ घंटे बाद वापस मिलने का एक अनूठा मामला सामने आया है। दरअसल, प्रतापगढ़ पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि नवकार सिटी कॉलोनी स्थित शंकर लाल रैदास का पांच वर्षीय दोहिता जिज्ञास उर्फ कानू अपनी नानी के साथ उठा था और कुछ देर में गुम हो गया।

5 year old child Missing and found after one hours in kitchen

दोहिता के लापता हो जाने पर नाना-नानी के होश उड़ गए। कानू 15 दिन पहले ही अपनी नानी के घर आया था। पूरे गांव में उसकी तलाश की गई। पुलिस प्रशासन की जमकर परेड हुई, बाद में वो अपने ही घर में मिल गया।

बच्चे के गुम होने की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पूरे घर का चप्पा-चप्पा छान मारा। छत पर पानी के टैंक तक को चेक किया, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। पुलिस थाने की मोबाइल और चेतक वाहनों को भी आसपास के एरिया में बच्चे की तलाश के लिए रवाना किया गया।

प्रतापगढ़ एडिशनल एसपी गोवर्धनलाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी करवा दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद घर की एक बार फिर तलाशी ली गई। तब हैड कांस्टेबल नरपाल सिंह ने किचन को देखा तो किचन के गेट के पीछे छोटे-छोटे पांव दिखाई दिए। गेट को हटाकर देखा तो पीछे बच्चा छिपा था। बच्चे के मिलते ही घरवालों, आसपास के लोगों में और पुलिस टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसलिए छुपा बच्चा

बच्चे ने बताया कि वह उसने रात को बिस्तर में पेशाब कर दिया था। उसे डर था कि अब सुबह नाना-नानी गुस्सा होंगे और उसे डांटेंगे। इसी वजह से वह रसोई में दरवाजे के ​पीछे छुपकर बैठ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+