हनुमानगढ़: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़, 10 अक्टूबर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की प्रेमपुरा गांव में 7 अक्टूबर को प्रेम प्रसंग के चक्कर में महिला के पति और परिजनों ने एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रदेश की गहलोत सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। वहीं अब रविवार को इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

Rajasthan

पीलीबंगा तहसील के प्रेमपुरा गांव की घटना पर हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक एसपी प्रीति जैन ने बताया कि आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को उसके घर के बाहर फेंक कर चले गए थे। वहीं युवक की इतनी बुरी तरह से पिटाई की थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने कहा कि आईपीसी की 302 और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ हत्या करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

इधर, युवक हत्या के मामले में परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला से अवैध संबंधों के बाद पति और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया था और पीट-पीट के मार डाला था। मृतक युवक दलित बताया जा रहा था, जिसके बाद बीजेपी ने गहलोत सरकार पर दलित युवक की हत्या को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी गहलोत सरकार को आडे़ हाथों लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+