IAS-RAS Transfer Rajasthan: भजनलाल सरकार ने की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 24 घंटे में बदले डाले 494 अफसर
RAS Transfer Rjasthan: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। महज 24 घंटे में ही 494 आईएएस व आरएएस अफसर बदल डाले हैं। राजस्थान कैडर में चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले की कलेक्टर लगाया गया है।
भजनलाल शर्मा सरकार ने 5 सितंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 108 अधिकारियों को ट्रांसफर किया था। 20 आईएएस अफसरों अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब 6 सितंबर को 386 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक दिन में पहली बार इतनी संख्या में आईएएस व आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इससे राजस्थान के लगभग सारे जिलों के कलेक्टर और उपखंडों में एसडीएम बदल गए।
राजस्थान में 386 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट
राजस्थान में 108 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications