11 साल छोटे लड़के के प्यार में पागल महिला ने मरवा दिए पति और बच्चे

अलवर। चार दिन पहले शिवाजी पार्क में हुए हत्याकांड ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। अब उस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही है। आपको बता दें कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पति और बच्चों को मारने की सुपारी दी थी। अपने से 11 साल छोटे लड़के के प्यार में पागल महिला ने अपने पति और बच्चों के मारने से पहले रायते में नींद की गोलियां मिला दी थी। जिसके बाद उसी शह पर घर में घुसे बदमाशों ने सभी की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी महिला संतोष और उसके प्रेमी हनुमान जाट ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

 रायते में नींद की गोलियां पीसकर मिलाई थी

रायते में नींद की गोलियां पीसकर मिलाई थी

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने रायते में नींद की गोलियां पीसकर मिलाई थी। जब सब लोग खाना खा रहे थे इसी बीच महिला छत पर गई और अपने प्रेमी को इशारा करके वापस आ गई थी। नींद की गोलिया प्रेमी हनुमान ने ही प्रेमिका संतोष को दी थी। रात करीब एक बजे हनुमान प्रसाद, कपिल दीपक आए। संतोष छत पर ही खड़ी इंतजार कर रही थी। उसने दरवाजा खोल दिया। हनुमान ने कमरे में घुसते ही बनवारीलाल का गला काट दिया।

बड़े बेटे को प्रेमी ने काट डाला

बड़े बेटे को प्रेमी ने काट डाला

बड़े बेटे मोहित ने खाना नहीं खाया था इस कारण वह जग गया। मोहित उठता इससे पहले ही हनुमान ने उसके गले पर चाकू से बार दिया। इसके बाद किलर दीपक और कपिल ने कमरे की फर्श पर सो रहे हैपी, अज्जू और निक्की की गला काट कर हत्या कर दी।

संतोष ने सामने खड़े होकर देखा हत्याकांड

संतोष ने सामने खड़े होकर देखा हत्याकांड

घर में अपराधी जब इस हत्याकांड को अंजाम दे रहे थे तब संतोष भी वहां पर मौजूद थी। संतोष सीढ़ियों पर खड़ी-खड़ी पूरे हत्याकांड को देखती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला संतोष और उसके प्रेमी हनुमान की दोस्ती करीब तीन साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे ये प्रेम प्रसंग में बगल गई और इसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। जब इसकी भनक उसके पति बनवारी शर्मा को लगी तो उसने और उसके बड़े बेटे ने इसका विरोध किया। इसके चलते संतोष ने अपने प्रेमी साथ ये पूरी साजिश रची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+