Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान में एक बजे तक 33.73% वोटिंग, बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट

Rajasthan Lok Sabha Chunav News: लोकसभा चुनाव 2024 में आज 19 अप्रैल को राजस्‍थान की 12 सीटों पर मतदान चल रहा है। 11 बजे तक राजस्‍थान में दोपहर एक बजे तक 33.73 वोट डाले गए हैं।

राजस्‍थान की सभी 12 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। सुबह कई जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना आई। हालांकि बाद में मतदान सुचारू हो गया।

Rajasthan Loksabha Election 2024

उधर, बीकानेर के गंगाशहर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की कार का एक्‍सीडेंट हुआ है। गंगाशहर में बोथरा चौक पर मेघवाल की खड़ी गाड़ी में पीछे चल रहे पानी के कैम्पर वाले वाहन ने उनकी कार के टक्कर मार दी।

इस दौरान बीकानेर से भाजपा उम्‍मीदवार व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गाड़ी में मौजूद थे। मेघवाल की गाड़ी का पीछे का हिस्सा मामूली क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

राजस्‍थान मतदान अपडेट

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

यहां पर शादी के बाद विदाई से पहले नवविवहित बहनों ने मतदान किया। यहां पर जलभराव और रास्ते की समस्या को लेकर मतदान के बहिष्कार की खबर है।

Arjun Ram Meghwal car accident in Bikaner

दौसा लोकसभा सीट

दौसा सीट पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने वोट बारात निकाली और मतदाताओं के साथ जमकर नाचे भी।

राजस्‍थान की 12 सीटों पर दोपहर एक बजे तक मतदान

अलवर 36.08 प्रतिशत
भरतपुर 31.15 प्रतिशत
बीकानेर 32.19 प्रतिशत
चूरू 37.38 प्रतिशत
दौसा 31.33 प्रतिशत
श्रीगंगानगर 40.72 प्रतिशत
जयपुर 39.35 प्रतिशत
जयपुर ग्रामीण 32.54 प्रतिशत
झुंझुनूं 29.04 प्रतिशत
करौली-धौलपुर 28.32 प्रतिशत
नागौर 33.86 प्रतिशत
सीकर 31.66 प्रतिशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+