Rajasthan Crime News:एटीएम कार्ड रखने वालों के लिए "रेड अलर्ट" क्यों ? लूटेरों ने निकाला नया तरीका

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में एटीएम कार्ड बदलकर नगदी चुराने वाली अंतर्राज्जीय गैंग के 2 शातिर गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने इनकों गिरफ्तार करने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगालनी पड़ी।

अजमेर में बीते दिनों महिला टीचर के बेटे से एटीएम बदलकर हुई ठगी के मामले में 2 शातिर बदमाशों को पकड़ने में अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सफलता हासिल है।

2-henchmen-of-inter-state-gang-arrested-for-stealing-cash-by-changing-atm-card-in-ajmer

अजमेर पुलिस ने एटीएम मामले मे गिरफ्तार मुख्य आरोपी शाहरुख को बापर्दा रखा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने वारदात में उपयोग में ली गई कार को भी जब्त किया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से मामले में अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है, पुलिस को इनसे अन्य वारदाते खुलने की संभावना है।

अजमेर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोतवाली थाने पर 9 फरवरी 2024 को महिला टीचर की ओर से शिकायत दी गई।

महिला टीचर ने शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर 2023 को उनका बेटा युवराज सिंह एटीएम से पैसे निकालने के लिए जीपीओ के सामने स्थित एसबीआई एटीएम पर गया था। अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर बेटे से एटीएम बदल दिया और बाद में उसके अकाउंट से 105000 विड्रोल कर लिए। मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

जयपुर जाकर चैक किए 100 से अधिक सीसीटीवी
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि टीम के द्वारा अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर में जाकर 100 से अधिक जगहों पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए। मिली सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए धौलपुर निवासी रोमी (33) पुत्र निनने सहित मुख्य आरोपी शाहरुख खान (33) पुत्र गफूर खान को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी शाहरुख को बापर्दा रखा है। जिसकी पीड़ित से शिनाख्त करवाई जाएगी। मामले में दोनों आरोपियों से वारदात में उपयोग में ली गई कार को भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अन्य राज्यों में भी दे चुके है वारदात अंजाम
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की आरोपी पूर्व में मध्य प्रदेश की जेल में भी गए हुए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के धौलपुर, अजमेर, जयपुर सहित अन्य जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+