राजस्थान के दौसा में कागज पर 'अब मैं नहीं मिलूंगी लिखकर' बोरवेल में गिरी 17 साल की लड़की

दौसा। राजस्थान में अब तक तो खुले बोरवले में बच्चों के गलती से गिर जाने की खबरें सामने आती रही हैं, मगर अब एक 17 वर्षीय लड़की का बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। मौके पर एक नोट भी मिला है, जिससे लड़की के आत्महत्या के लिए बोरवेल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि ना उसकी आवाज आ रही है और ना ही वह दिखाई दे रही है।

 17 year old girl fall in borewell in Lalsot Dausa, found on paper Now will not meet

घटना दौसा जिले के लालसोट उपखंड के अनुपपुरा गावं की डालू वाली ढाणी की है। लड़की को बोरवेल से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। बोरवेल के पास जेसीबी से खुदाई करवाई जा रही है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक थाना अधिकारी अमित कुमार के अनुसार डालू वाली ढाणी के एक खेत में बोरवेल खुदवाया हुआ था। उसमें पाइप नहीं डाले गए थे। अनुपयोगी इस बोरवेल को पत्थर ढक रखा था। परिवार के लोगों ने देखा कि बोरवेल का पत्थर हटा हुआ था और उसके पास बाहर अनोखी मीणा पुत्री लोहड़ीराम मीणा के कपड़े पड़े थे। कपड़ों के पास ही एक कागज मिला जिस पर लिखा था 'अब मैं नहीं मिलूंगी'।

अनोखी के बोरवेल में गिरने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और अनोखी को बोरवेल से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर तहसील प्रशासन, पंचायत प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। राहत एवं बचाव का काम जारी है। अनोखी को बोरवेल से सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। वह बोरवेल में कितनी गहराई पर फंसी हुई है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कपड़ों और कागज के आधार पर यही माना जा रहा है कि अनोखी किसी कारणवश जान देने के इरादे से बोरवेल में गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+