Rajasthan: सहाड़ा सीट पर भाजपा के 17 नेताओं को मंदिर में ले जाकर शपथ क्‍यों दिलानी पड़ी?

Sahada seat in Bhilwara: राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के 17 नेताओं ने टिकट मांगा है। सबको मंदिर में ले जाकर किसी एक प्रत्‍याशी को सपोर्ट करने की शपथ दिलाई।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले ही भाजपा के 17 नेताओं को मंदिर में ले जाकर शपथ दिलाने की नौबत आई है। मामला राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट का है।

BJP ticket on Sahada seat

हुआ यूं कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा पड़ोसी राज्‍यों के 200 विधायकों को राजस्‍थान के प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में भेजकर मजबूत प्रत्‍याशी के चयन का काम सौंप रखा है। गुजरात के मांगरोल विधायक भगवान भाई को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्‍थान के भीलवाड़ा में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया।

पर्यवेक्षक भगवान भाई ने 7 दिन में सहाड़ा सीट के 40 शक्ति केंद्र एवं 270 बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी की। सहाड़ा के भाजपा के 17 नेता टिकट की दावेदारी जता रहे थे। एउेसे में विधायक भगवान भाई ने बगावत रोकने का अनूठा तरीका निकाला।

मांगरोल विधायक भगवान भाई सहाड़ा विधानसभा के प्रभारी जगदीश पालीवाल की मौजूदगी में भाजपा के सभी 17 दावेदारों को मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध खजुरिया श्याम मंदिर में ले गए। वहां सभी को पार्टी से बगावत नहीं करने और पार्टी द्वारा तय किए गए प्रत्‍याशी को सपोर्ट करने की शपथ दिलाई।

मीडिया से बातचीत में विधायक भगवान भाई ने सहाड़ा भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। दावेदारी को लेकर हर किसी पार्टी में छोटी-बड़ी बात होती रहती है। भाजपा इस बार पूरी तरह से एकजुट है। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्‍याशी की जीत तय है। इस बार विधानसभा चुनावों में युवा और नए चेहरे को तरजीह दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+