राजस्थान विधानसभा में GST पर हंगामा कर रहे कांग्रेस के 12 विधायक समेत 14 निलंबित
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य में आराजकता का माहौल है लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर कैलाश मेघवाल ने विपक्ष के 14 विधायकों को निलंबित कर दिया। ये सभी विधायक गुड्स एंड सर्विसेज बिल पास होने पर हंगाा कर रहे थे। इन 14 विधायकों में 12 कांग्रेस, 1 बसपा और 1 निर्दलीय विधायक शामिल है।
सदन में हंगामा उस वक्त शुरु हुआ जब मेघवाल ने कांग्रेस के प्रमुख व्हिप गोविंद सिंह दोतासर को एक सप्लिमेंट्री सवाल करने से मना कर दिया।

ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव
विपक्ष के विधायक स्पीकर के वेल तक गए और हंगामा करने लगे। स्पीकर मेघवाल ने कुछ चेतावनियां भी दीं, फिर भी विधायक नहीं माने।
कुछ देर सदन स्थगित रहने के बाद कार्यवाही जब फिर से शुरु हुई तो इससे पहले की स्पीकर निलंबन की घोषणा करते भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख व्हिप कालूलाल गुर्जर ने विधायकों को निलंबित करने का ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित करा दिया।
फिलहाल सभी विधायक 1 साल के लिए निलंबित किए गए हैं। हालांकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और स्पीकर मेघवाल से कांग्रेसी नेताओं की बातचीत के बाद कांग्रेस विधायकों के निलंबन की समय सीमा घटा दी गई लेकिन निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल और बसपा विधायक मनोज को 1 साल का निलंबन का सामना करना होगा। स्पीकर ने निलंबन की समय सीमा उनकी ओर से माफी मांगने पर सशर्त घटाई है।
सचिन पायलट ने कहा...
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो विपक्ष के विधायकों की आवाज दबा रहे हैं।
पायलट ने कहा कि राज्य में अराजकता अराजकता है लोगों को दिन के उजाले में खून किया जा रहा है और जब भी हम इन मुद्दों को उठाने की कोशिश करते हैं, तो इसका नतीजा है यह आता है। यह लोकतंत्र की हत्या की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications