Rajasthan: निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरने से 13 मजदूर दबे, चार की मौत

राजस्‍थान के राजसमंद जिले के खमनोर इलाके में सोमवार रात को 11 बजे निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 13 मजदूर छत के मलबे में दब गए, जिनमें से चार मजदूरों की मौत हो गई। घायलों का उदयपुर व आस-पास के अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार खमनोर इलाके के गांव टीमेला में मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। तीन दिन पहले डाली गई आरसीसीसी की छत सोमवार रात को अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे 13 मजदूर मलबे में दब गए।

13 workers buried under roof

छत गिरने की सूचना पर आस-पास के लोग बड़ी संख्‍या में मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों में जुट गए। सूचना पाकर राजसमंद जिला कलेक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी भी घटनास्‍थल पर आए।

राजसमंद जिला प्रशासन ने पहले तो मलबे में मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकालने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 5 घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ ने मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 5 घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। मरने वाले मजदूरों की शिनाख्‍त कालू लाल, शांति लाल, भगवती लाल और भंवर लाल के रूप में की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+