Rajasthan: 12वीं मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, पास में 10वीं की मार्कशीट पड़ी मिली
छात्रा मुस्कान रामचंद्रपुरा छावनर की रहने वाली थी। पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में शुभम जैन के फ्लैट नंबर में साफ सफाई का काम करती थी।
राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में 12वीं मंजिल से गिरने के कारण एक छात्रा की मौत हो गई। वह 12वीं की छात्रा थी।
उसने सुसाइड किया है या हादसे में उसकी जान गई है। इसका पता पुलिस जांच में चल सकेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला कोटा के कुन्हाड़ी पुलिस थाना इलाके में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का है। कुन्हाड़ी पुलिस थानाधिकारी गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय मुस्कान रामचंद्रपुरा छावनी की रहने वाली है।
मुस्कान पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में शुभम जैन के फ्लैट नंबर 1209 में साफ सफाई का काम करती थी। सुबह आठ से नौ बजे के बीच बालकनी से नीचे गिर गई। वह अपने चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।
मुस्कान के पिता जगदीश ने बताया कि उसकी बेटी की 12वीं मंजिल से जानबू्झकर गिरी या उससे धक्का देकर गिराया या फिर वह गलती से गिर गई। बेटी किसके फ्लैट पर साफ सफाई का काम करती है? यह पता नहीं चल पाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications