मरीज के पेट से निकली लोहे की 115 कीलें, सब पूछ रहे पेट में पहुंची कैसे, डॉक्टर भी हैरान
Bundi News in Hindi, बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिला अस्पताल में सोमवार को एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे सुन और देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, बूंदी के इस सरकारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पेट से लोहे की 115 कीलें और एक छर्रा व तार पेट से निकाला गया है। एक मरीज के पेट से इतनी संख्या में कीलें निकलने का संभवतया राजस्थान का पहला मामला है।

बूंदी सामान्य चिकित्सायल के डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि शनिवार को बूंदी के भोलाशंकर को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए। भोला के पेट दर्द की शिकायत थी। उसका उपचार शुरू करवाने से पहले पेट का एक्स-रे करवाया गया, जिसमें भोला के पेट में आधा दर्जन कील नजर आने पर आंखें फटी की फटी रह गई। तसल्ली करने के लिए उसके पेट का फिर से एक्स-रे करवाया गया। साथ ही सीटी स्कैन भी करवाई। इस बार उसके पेट में कीलों का गुच्छा नजर आया।

इस पर भोलाशंकर के पेट का ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। भोला के परिजनों को पूरी बताई तो वे भी चौंक गए और सोमवार सुबह उसका ऑपरेशन करवाने को तैयार हुए। डॉ. अनिल सैनी और उनकी टीम ने करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में भोला के पेट से 115 कीलें निकालीं। इनके अलावा पेट से तार और छोटा छर्रा भी मिला। कीलों की लम्बाई छह सेंटीमीटर तक है।

कीलें पेट में कैसे पहुंची, पता नहीं
भोलाशंकर के पेट में इतनी सारी कील कैसे पहुंच गई यह अभी भी पहेली बना हुआ है। वैसे भोला मंदबुद्धि है। ऐसे में आशंका है कि उनकी कभी गलती कील खा ली होंगी, मगर इस बारे में परिजनों को पहले कभी पता नहीं चला कि कील कब और कहां खाई। ना ही इस बारे में भोला कुछ बता पा रहा।












Click it and Unblock the Notifications