देवनारायण मंदिर का शिलान्यास समारोह, गुर्जर समाज के लोगों ने नींव में डाला 11 हजार लीटर दूध, दही व घी
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के रटलाई कस्बे के पास गांव सांवलपुरा में देवनारायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को मंदिर का शिलान्यास समारोह हुआ, जिसमें गुर्जर समाज के लोगों ने मंदिर की नींव में 11 हजार लीटर दूध, दही और घी डाला है।

गांव सांवलपुरा में देवनारायण मंदिर निर्माण
झालावाड़ जिले के रटलाई कस्बे के निकट गांव सांवलपुरा देवनारायण के मंदिर निर्माण में क्षेत्र के कई लोगों ने शनिवार को दूध, घी एवं दही एकत्रित कर नींव भराई की। इस नींव में करीब 11 हजार लीटर दूध डाला गया। इससे पहले देवनारायण समिति के अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर एवं उप सरपंच धर्मवीर गुर्जर ने कस्बे के खेरिया मार्ग से दीप प्रज्ज्वलित कर शोभयात्रा की शुरुआत की। शोभयात्रा सांवलपुरा देवनारायण के स्थान पर पहुंची।

देवनारायण मंदिर की नींव भराई
इस दौरान समाज के लोगों ने इसमें उत्साह से दान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद देवनारायण मंदिर की नींव भराई के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के सहयोग से एक टैंकर दूध मंगवाया। साथ ही आसपास के ग्रामीण भी दूध, दही एवं घी आदि लेकर पहुंचे और नींव में डाला। समिति के रामलाल गुर्जर ने बताया कि करीब 11 हजार लीटर दूध एवं कई किलो घी व दही का प्रयोग मंदिर की नींव में श्रद्धा से किया गया।

भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत
सांवलपुरा में देवनारायण मंदिर निर्माण को देवधाम के रूप में पहचान दिलाने के लिए समिति एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। समिति के द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर को भव्य लुक देने के लिए कई प्रकार के जानकारों से सलाह ली जा रही।
-
Rajasthan Board 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले बदल गई डेट! चेक करें अब कब आएगा परिणाम -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?












Click it and Unblock the Notifications