बीकानेर में हादसा: खूंटी पर टंगी स्कूल की टाई बनी फंदा, 10 साल के मासूम की खेल-खेल में गई जान

Tie caught child death in bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गुसाईसर बड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक मासूम की ज़िंदगी एक पल में थम गई। 10 साल का कानाराम स्कूल से लौटकर अपने छोटे भाई के साथ घर पर खेल रहा था। तभी खेल-खेल में उसकी स्कूल की टाई कमरे की दीवार पर लगी खूंटी में उलझ गई, और वही टाई उसकी मौत की वजह बन गई।

मीडिया की खबरों के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। कानाराम अपनी बहन और छोटे भाई के साथ स्कूल से लौटा था। मां रसोई में बच्चों के लिए खाना निकालने चली गई और दोनों भाई कमरे में खेलते रह गए। तभी हादसा हुआ। खेलते-खेलते कानाराम की टाई किसी तरह दीवार की खूंटी में फंस गई। उसने निकालने की कोशिश की, लेकिन उलझन इतनी बढ़ गई कि टाई उसकी गर्दन में कसने लगी।

Tie caught child death in bikaner

कुछ ही देर में बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक वह गंभीर हालत में था। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद पूरा गांव सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि मामूली सी टाई एक बच्चे की जान ले सकती है। श्री डूंगरगढ़ थाने से पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह से एक दुखद दुर्घटना का लग रहा है।

सवाल छोड़ गया मासूम

यह हादसा कई सवाल छोड़ गया है। क्या बच्चों के स्कूल ड्रेस में मौजूद टाई जैसी चीज़ें भी कभी जानलेवा हो सकती हैं? क्या माता-पिता और स्कूल प्रशासन को इस ओर नए सिरे से सोचने की जरूरत है? बच्चों की सुरक्षा को लेकर घरों में किस हद तक सावधानी बरती जानी चाहिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+