आदमखोर भालू को मारने के लिए पुलिस ने थामा AK-47, बरसाईं 100 गोलियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक आदमखोर भालू के एनआउंटर पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल जायज़ भी है क्योंकि 100 मीटर की दूरी पर बैठे भालू को मारने के लिए 100 गोलियां चलाई गईं। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या भालू को बेहोश कर पकड़ा नहीं जा सकता था। हालांकि इस भालू ने दो दिन पहले डिप्टी रेंजर सहित तीन को मार डाला था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि भालू को मारने के लिए पुलिस को AK-47 और इंसास जैसे हथियारों का इस्तमाल करना पड़ा। VIDEO: गर्लफ्रेंड ने की सरेबाजार धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड की पिटाई

100 Bullets Used To Kill Chhattisgarh Bear, Video Released
घटना का वीडियो सामने आया है तो कुछ एनजीओ ने एतराज जताया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब आधा दर्जन पुलिस वाले भालू के सामने खड़े हैं। हाथ में बंदूक लिए पुलिसवाले आपस में जिस तरह बात कर रहे हैं उससे उनका डर साफ झलक रहा है। डर का ही नतीजा था कि 100 गोलियों में से दर्जन भर गोलियां ही भालू को लगी।

पुलिस की इस कार्रवाई पर रायपुर के सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ल ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भालू को इस तरह से नहीं मारा जाना चाहिए। उसे गोली मारने के बजाए ट्रैंक्विलाइजर देकर काबू में लाया जा सकता था। उन्होंने पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की वॉर्निंग भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+