छत्तीसगढ़ के हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना,कांग्रेस के महाप्रदर्शन में लेंगे हिस्सा
कांग्रेस महंगाई के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। अपने इस प्रदर्शन के जरिये वह मोदी सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। पूरे देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर रहे हैं।
रायपुर,02 सितंबर। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। अपने इस प्रदर्शन के जरिये वह मोदी सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। पूरे देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर रहे हैं। शुक्रवार को महंगाई को लेकर दिल्ली में आयोजित इस रैली और आंदोलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से रवाना हुये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन रायपुर के बाद बिलासपुर के उसलापुर और पेंड्रा रोड में भी रूकेगी, जहां से भी कोंग्रेसी ट्रेन में सवार होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्रेन की व्यवस्था एवं समन्वय हेतु अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति किया है। स्पेशल ट्रेन के अलावा नियमित ट्रेनो, वायु मार्ग और सड़क मार्गो से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता दिल्ली रैली में शामिल होने जायेंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 4 सितम्बर को राम लीला मैदान में ये रैली होगी। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग राज्यों से लोग आएंगे और महंगाई, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाई गई है, उस पर, बेरोजगारी पर एक जोरदार, प्रभावशाली संदेश, इस असंवेदनशील मोदी सरकार को हम देने वाले हैं। हम सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाएंगे, लोग चाहते हैं कि सरकार महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कदम उठाए, जो मोदी सरकार ने नहीं उठाया है। लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं और इसीलिए हम एक विपक्षी दल होने के नाते, एक रचनात्मक विपक्षी दल होने के नाते हमने ये रैली का आयोजन किया है, ये हमारा लोकतांत्रिक हक बनता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश की अपील का असर, कर्मचारियों ने खत्म की बेमियादी हड़ताल












Click it and Unblock the Notifications