छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन चार विभागों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, कानूनी प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
रायपुर, 8 नवंबर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी कांग्रेस, कानूनी प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राजकुमार अंचल को अनुसूचित जाति विभाग, जनक राम ध्रुव को आदिवासी कांग्रेस विभाग, देवा देवांगन को कानूनी प्रकोष्ठ और राम विलास साहू को किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में राजीव भवन में 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया, प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उल्का सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: अभी भी डरावने हैं कोरोना के आंकड़े, 24 घंटों में मिले 11,451 नए मरीज, 266 लोगों की मौत
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में 27 अक्टूबर को सभी राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की थी।












Click it and Unblock the Notifications