Christmas मनाएगा आरएसएस, CM भूपेश बोले- इनकी कथनी और करनी में है फर्क

आरएसएस के क्रिसमस आयोजन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मोहन भागवत, कभी मस्जिद और कभी मजार जा रहे हैं,तो कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। इससे समझ आता है कि संघ की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

Christmas RSS: भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हमेशा से हिंदुत्व की पताका लेकर चलते रहे हैं,लेकिन मानो अब आरएसएस बदलाव की दिशा में चल पड़ी है। पहली दफा अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला मेघालय हाउस में क्रिसमस भोज की मेजबानी करने वाले हैं। आरएसएस का राष्ट्रीय ईसाई मंच क्रिसमस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर से केरल तक भोज का आयोजन कर रहा है। क्रिसमस भोज में देश के विभिन्न महत्वपूर्ण चर्चों के प्रमुखों को आमंत्रित गया है।

rss bhupesh.jpg

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पहली दफा क्रिसमस भोज का आयोजन करने वाला है। कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुखों को आमंत्रित भेजा गया है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस और बीजेपी पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, वोट क्या-क्या नहीं कराता। बीजेपी की जमीन खिसक रही है। उनको सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है, बस सत्ता में कायम रहना है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। आप जानते हैं कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की चोरी हुई है। आगे गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, और नार्थ ईस्ट के कुछ प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। बस एक पट्टी बची हुई है। भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत कहा था, पर खुद सिमटते जा रही हैं।

आरएसएस के क्रिसमस आयोजन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मोहन भागवत, कभी मस्जिद और कभी मजार जा रहे हैं,तो कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। इससे समझ आता है कि संघ की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

यह भी पढ़ें मोदी के मंत्री नितिन गड़करी से मिली तारीफ, CM भूपेश बोले- यह “कर्मयोगी” ही समझ सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+