Road Safety World Series: खिताबी मुकाबले के लिए है रायपुर तैयार, जानिए मैचों को लेकर क्या हुए बदलाव
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के दो लीग मैच , दो सेमीफाइनल और खिताबी मुकाबला रायपुर में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 सितम्बर से होगी। इस दिन बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लि
रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के दो लीग मैच , दो सेमीफाइनल और खिताबी मुकाबला रायपुर में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 सितम्बर से होगी। इस दिन बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के मध्य आखिरी लीग मैच खेला जाना है। इधर चर्चा है कि प्रथम दिन मैच का पास फ्री किया जा सकता है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 10 सितम्बर को कानपुर में हुआ था। वहीं कई अन्य मैच इंदौर और देहरादून में भी हुए थे।

बारिश ने बदला शेड्यूल
दरअसल आयोजकों ने पहले तय किया था कि 27 सितम्बर को रायपुर में इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। लेकिन बारिश के कारण 2 मैच प्रभावित हुए,जिनको री-शेड्यूल करके रायपुर के लिए तय किया गया है । अब 27 सितंबर को उसके स्थान पर बांग्लादेश लिजेंड्स-श्रीलंका लिजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लिजेंड्स-इंग्लैंड लिजेंड्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

रायपुर में होगा फाइनल
25 सितम्बर को रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज़ में इंडिया लिजेंड्स और बांग्लादेश लिजेंड्स के मध्य मुकाबला देहरादून में होने वाला है। 22 सितम्बर को इंडिया लिजेंड्स की भिड़ंत इंग्लैंड लिजेंड्स से होगी। अभी तक हुए तीन लीग मैचों में इंडिया लिजेंड्स मात्र एक मैच जीता है। दो मैच के परिणाम नहीं आ सके हैं। इसके कारण से वह तीसरे स्थान पर है। 28 और 29 सितंबर को प्रथम और द्वितीय सेमीफाइनल रायपुर में ही आयोजित होगा । इन दोनों मैचों की विनर टीमें 01 अक्टूबर को खिताबी मुकाबला खेलेंगी।

प्रशासन की तैयारियां तेज
रायपुर में होने वाले इस बड़े क्रिकेट इवेंट पर सरकार की पूरी नजर है। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने खुद नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जाकर तैयारियों को परखा है। अधिकारियों ने स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल रेंज देने के लिए जियो और एयरटेल कंपनियों के टेम्परेरी टावर की व्यवस्था करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।

क्रिकेट मैदान तक ले जाएगी बस
दर्शकों की सुविधा के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने रायपुर शहर से स्टेडियम तक बस सेवा देने का फैसला लिया है। वहीं खुद के वाहनों से स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग फीस को महंगा कर दिया गया है। इस सफा दर्शकों को टू व्हीलर्स के लिए 20 रुपए और 4 व्हीलर्स के लिए 30 रुपए पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। इससे पहले तक यह फीस क्रमश 10 और 20 रुपए प्रस्तावित थी।
यह भी पढ़ें भारत लौटेगा कोहिनूर ? बस्तर महाराजा जुटा रहे हैं दस्तावेज,जल्द करेंगे दावा












Click it and Unblock the Notifications