टिकट बनी देवर भाभी के रिश्तों में खटास की वजह

Congress
रायपुर। 'न जाने कैसे पल में रिश्ते बदल जाते हैं, साथ हो तो दिल जोड़ दे, रूठे तो दिल तोड़ जाते हैं' किसी शायर का यह शेर इन दिनों सियासी चेहरों पर फिट बैठ रहा है। सत्ता पाने की लालसा में इन दिनों राजनीतिज्ञ पारिवारिक रिश्तों को भी ताक पर रख रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा डौंडी लोहारा सीट पर देखने मिल रहा है।

कल तक जिस देवर भाभी के बीच सीता-लखन जैसा मधुर संबंध था, वही आज टिकट को लेकर एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस ने डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से अनिला भेड़िया को प्रत्याशी बनाया है, जबकि यहां से डोमेंद्र भेड़िया भी दावेदार थे। डोमेंद्र और अनिला रिश्ते में देवर-भाभी हैं, पर इन दिनों देवर-भाभी कांग्रेस से टिकट पाने की आस में दुश्मनों की तरह आपस में लड़ रहे हैं। बुधवार को डोमेंद्र समर्थकों ने राजधानी में अनिला भेड़िया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

पहले डोमेंद्र समर्थक नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के आवास पहुंचे और वहां डोमेन्द्र को टिकट देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने जब उन्हें बैरंग लौटा दिया तो मायूस समर्थक कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। जब वहां भी बात नहीं बनी तो भाभी जी को सबक सिखाने की बात कहते हुए पांव पटकते वापस लौट गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+