Raipur News: राशन कार्ड बनाने के बदले रिश्‍वत लेते पकड़ाया बाबू, वीडियो आया सामने

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम में राशन कार्ड बनाने देने के नाम पर रिश्‍वत लेने का मामला सामने आया है। यहां नगर निगम का अधिकारी लोगों से बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड बनाने के नाम पर घूस लेता पकड़ा गया है।अब इस मामले में जाँच किये जाने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर नगर निगम जोन-2 कार्यालय में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया गरीबों से राशन कार्ड देने के नाम पर 50 रुपये 100 रुपये घूस लेते पकड़ाया है।

up news

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिश्वत का पूरा खेल मिलीभगत से किया जा रहा है। वहीं, जोन-2 के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि माधव अवधिया पर कार्य की लापरवाही और घूस लेने का पूर्व भी मामला आया था। वह इसी कारण से सस्पेंड भी हो चुके हैं। एक बार फिर निगम कर्मी अवधिया के घूस लेने का प्रकरण प्रकाश में आया है।

रायपुर नगर निगम के अफसरों ने बताया कि लोगों को बीपीएल कार्ड निशुल्क में देने का प्रावधान है। वहीं, एपीएल राशन कार्ड में केवल 10 रुपये लेने का प्रावधान है, किंतु यहां लोगों से अफसर जितना हो सके उतनी रिश्वत वसूल रहे हैं। कम से 50 से 100 रुपये तो मान ही लिया जाता है। अगर कोई पैसा नहीं देता है, तो उसका कार्ड लटका दिया जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग पैसे देने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

इस प्रकरण को लेकर वार्ड पार्षद अनवर हुसैन का कहना है कि नगर निगम का राजस्व विभाग सर्वाधिक भ्रष्ट विभाग है। यहां लोगों से राशन कार्ड बनाने के ऐवज में वसूली की जा रही है। इस मामले नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अफसर मिले हैं। बहराहल नगर निगम रायपुर के जोन-2 आयुक्त आरके डोंगरे ने कहा है कि रिश्वत प्रकरण के संबंध में जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें CG: मंत्री केदार कश्यप ने कसा पूर्व सीएम पर तंज, कहा- भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+