सरकारी गाड़ी में किस कर रहे कपल का वीडियो हुआ वायरल, दोनों इतने थे मशगूल कि नहीं लगी भनक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कपल अपना प्राइवेट मोमेंट स्पेंड कर रहा था। इस दौरान किसी स्थानीय युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो रायपुर का है, लेकिन जिस गाड़ी में कपल एक-दूसरे को किस कर रहे हैं वो गाड़ी रायपुर की है।

गाड़ी पर सरकारी पोस्टर चिपका है
आशंका है कि वीडियो नवा रायपुर के आसपास शूट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गाड़ी रायपुर के निवासी पारसराम चंद्राकर के नाम पर है। दरअसल, मारुती सुजुकी की बलेनो कार के भीतर कपल के प्राइवेट मोमेंट के वीडियो की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि गाड़ी में एक पोस्टर भी लगा है, जिसपर लिखा है कि छ.ग शासन शासकीय कार्य पर।

गाड़ी के किराए पर दिए जाने की बात भी आई सामने
वहीं सरकारी काम में इस्तेमाल की जाने वाली कार के अंदर चल रहे रोमांस की वजह से चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गाड़ी में कपल रोमांस कर रहा है वो प्रदेश के किसी सरकारी अफसर के लिए इस्तेमाल की जाती है। गाड़ी के किराए पर दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।

कपल इतने मशगूल थे कि उन्हें दूसरे युवक की भनक नहीं लगी
वायरल किए गए वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी किसी सुनसान जगह पर जानबूझकर पार्क की गई है ताकि कपल अकेले में कुछ पल बिताए। इसी बीच एक युवक ने ये वीडियो बना लिया। कपल खुद में इस कदर मशगूल था कि उन्हें बाहर खड़े युवक की भनक तक नहीं लगी। कार के भीतर कुछ सरकारी फाइलें पड़ी हैं और एक लेडीज बैग भी नजर आ रहा है।











Click it and Unblock the Notifications