Law & Order के सवाल पर बोले CM भूपेश, UP में मंत्री के बेटे पर कार्रवाई नहीं हुई, छत्तीसगढ़ में कानून का राज है
Law & Order के सवाल पर बोले CM भूपेश, UP में मंत्री के बेटे पर कार्रवाई नहीं हुई, छत्तीसगढ़ में कानून का राज
रायपुर, 07 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष के सवालो का सीएम भूपेश बघेल ने करारा जवाब दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा से सवाल पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ में यूपी जैसी कानून-व्यवस्था चाहते हैं, जहां मंत्री का बेटा किसी को भी मार दे और किसी प्रकार की कार्रवाई ना हो?

वहीं सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वयं का नजरिया है। छत्तीसगढ़ में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, कही पर चाकू चल रहा है तो कहीं पर छुरी। यहां साधु-संतों पर हमला हो रहा है और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हैं।
मूणत ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ एक खुशहाल समृद्ध राज्य है, यहां कभी लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा नहीं था। छत्तीसगढ़ में हत्या कॉमन बात हो गई है. मुख्यमंत्री हर चीज का उदाहरण उत्तर प्रदेश से देते हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि CG में कौन से कानून का राज चल रहा हैं भूपेश जी? बढ़ते अपराध की रोकथाम पर आपके पास कोई जवाब नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications