ओम माथुर ने दिया छत्तीसगढ़ BJP को जीत का मंत्र,कहा आक्रामक होकर चुनाव में जायें
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों में भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जोश भरा। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो भाजपा के हरावल दस्ता हैं, उ
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों में भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर जोश भरा। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो भाजपा के हरावल दस्ता हैं, उनके दम से मैं फिर कहता हूं कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। ओम माथुर ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से हम आज हर गांव, हर कस्बा, हर मोहल्ला, हर शहर हर वर्ग की चिंता करने वाली पार्टी बन गए हैं। हम सभी समुदाय के लिए कार्य कर रहे हैं और जनता हमसे अपेक्षा भी कर रही है। यह दर्शाता है कि भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बिना अहम के हमेशा पार्टी और देश के लिए कार्य करने को तैयार खड़ा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी शक्ति है। क्योकि लाखों लाख कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से भाजपा को खड़ा किया है। उन्होंने कहा आक्रामक होकर चुनाव में जायें। निश्चिंत रहे, छत्तीसगढ़ में भी फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। वहीं भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अपने संबोधन में संगठनात्मक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मोर्चों की साल भर की एक कार्ययोजना होनी चाहिए और सारे मोर्चों को राजनीति के साथ सेवा, सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका बढ़ानी चाहिए। केंद्र की योजनाएं जिससे सामाजिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन आये हैं, उस विषय को लेकर जनता तक पहुंच कर उनसे चर्चा करना है। उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमें सत्ता पक्ष के विधायक हराना हैं। सरकार तो स्वयमेव ही हार जाएगी।
ओम माथुर के बयान में अहंकार झलक रहा है:कांग्रेस
इधर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बयान में अहंकार झलक रहा है प्रदेश की जनता का अपमान झलक रहा है अगर ओम माथुर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ उनके लिए चुनौती नहीं है मतलब साफ संकेत भाजपा 2023 में अपनी 14 सीट भी नही बचा पायेगी। ओम माथुर के पहले जितने भी प्रभारी आए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसान होना और सरकार के किसान हितैषी जनकल्याणकारी नीतियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। कई बार भाजपा के प्रदेश प्रभारीयो ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार किया प्रदेश के मुख्यमंत्री का किसान होना भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कि असल मायने में ओम माथुर के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगर कोई है तो भाजपा के संगठन के भीतर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे जैसे कई कद्दावर नेता हैं जिसको सीधा करने के फिराक में भाजपा के कई प्रदेश प्रभारी यहां से अलविदा हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications