आजादी के 70 साल बाद गांव में पहली बार पहुंची बिजली, गांववासियों में खुशी
कोकावाड़ा के लोग अब इस बात को लेकर खुश हैं कि भले ही बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा हो लेकिन आखिरकार उनके गांव तक भी बिजली आ ही गई।
नई दिल्ली। तमाम विकास के दावों और वादों के बीच आजादी के 70 साल के बाद छत्तीसगढ़ के कोकोवाड़ा गांव में आखिर बिजली पहुंच ही गई। एक हफ्ते पहले पहली बार गांव मे बिजली देखकर गांववासियों में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों के लिए गांव में बिजली देखना राहतभरा है।

नक्सल प्रभावित कोकोवाड़ा में आजादी के 70 साल के बाद भी बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग उसी तरह से रह रहे थे, जैसे कुछ दशक पहले लोग बिना बिजली के रहते थे लेकिन ग्रामीणों के दिल में ये ख्वाहिश थी कि आसपास के कस्बों की तरह उनके यहां भी बिजली आए।

बीते हफ्ते गांव में पहली बार बिजली आई तो पूरे गांव में खुशियों का माहौल हो गया। किसी ने रोशनी के लिए इंतजाम किया तो कोई टीवी लाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी बहुत खुश हैं। बिजली ना होने के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सहूलियतें हों जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications