छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की पत्रकार की हत्या

साई रेड्डी ने भागने की कोशिश की, पर नक्सलियों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। साई रेड्डी पिछले सालों से बीजापुर क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे थे। पिछले कुछ समय से वे नक्सलियों के निशाने में थे। उनकी छवि बेबाक पत्रकार के तौर पर थी। गौरतलब है कि इससे पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगापाल थाना क्षेत्र में पत्रकार नेमी चंद जैन की भी हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications