नहीं थे शौचालय बनवाने के पैसे, दिवाली तक की चाहता था मोहलत, मिली मौत
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में युवक को एक परिवार ने पीट-पीट कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो घर से बाहर शौच के लिए जाता था।

घर में शौचालय के लिए पैसा ना जुटा पाना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ। घर में शौचालय को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक परिवार ने हमला पर उसको मौत के घाट उतार दिया।
छत्तीसगढ़ के राजनंदन जिले का महाराजपुर गांव जब नवरात्रि की खुशियां मना रहा था, तो गांव के ही विपिन (35) को 14 लोगों का एक परिवार बुरी तरह मार रहा था। उसको पीटा गया और चाकूओं से गोदा गया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
माहाराजपुर के विपिन के घर में शौचालय नहीं है। गांव के ही रामनायक साहू ने उससे घर में शौचालय बनवाने को कहा, इस पर विपिन ने अपनी माली हालत का हवाला देते हुए दिवाली तक घर में शौचालय बनवा लेने की बात कही।
कई बार हुई थी शौचालय बनवाने को लेकर बहस
शौचालय बनवाने की बात एक बार फिर से कुछ दिन पहले विपिन और रामनायक साहू की इस बहस हुई और बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। इसी बात को लेकर दोनों एक-दूसरे से रंजिश रखने लगे।
ऐसे में रामनायक ने विपिन को मार डालने की योजना बना ली और परिवार के 14 लोगों ने मिलकर विपिन की हत्या कर दी। परिवार की पांच महिलाएं भी इस हत्या में शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गांववालों का कहना है कि एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुई बहस विपिन की जान ले लेगी, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications