जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब दुकानें, मांस बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध
रायपुर, 18 अगस्त: कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 19 अगस्त को राज्य में 'शुष्क दिवस' यानि ड्राई डे का ऐलान किया है। सरकार की ओर से इसे लेकर बयान जारी किया गया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में कल शराब और मांस की ब्रिकी पर प्रतिबंध रहेगा। यही नहीं मुख्यमंत्री बघेल ने भी इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि, जय श्री कृष्णा! आपको बताना चाहूंगा कि कल 19 अगस्त को 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' के अवसर पर 'शुष्क दिवस' (Dry Day) घोषित किया है। साथ ही सभी नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकानें बंद रहेंगी। सभी बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे।
राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त को 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी' के दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। जन्माष्टमी पर नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकाने बंद रहेगी। दुकानदार कल मांस की बिक्री करते पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications