छत्तीसगढ़ में किन्नर पूजा ने रोचक बनाया चुनाव

टिकट वितरण के बाद से भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों में विरोध के स्वर बुलंद हैं। भाजपा से बगावत करने वालों में से कुछ ने तो निर्दलीय रूप से अपना नामांकन दाखिला करके पहले ही मोर्चा बुलंद कर दिया है, कांग्रेस में हालांकि खुलेआम विद्रोह के स्वर उतने मुखर नहीं हैं पर पार्टी में भितरघात की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।
दोनों ही बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी अभी तक अपने कार्यकर्तरओ के मान मनौव्वल में ही लगे हैं, वहीं स्वाभिमान मंच भी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है। इसी विरोध को भुनाने के लिए इलाके की किन्नर पूजा भी विधानसभा चुनाव में कूद गई है।
पूजा के चुनाव मैदान में आते ही यहां मुकाबला काफी दिलचस्प दिखने लगा है। किन्नरों के स्वाभिमान और अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही पूजा देश के कुछ हिस्सों में किन्नरों की हुई विजय से खासी उत्साहित है। उनका मानना है कि चुनाव में परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन इस चुनाव में उनकी उपस्थिति कौतूहल और उत्सुकता का सबब तो बन ही रही है। बहरहाल, आक्रोशित युवाओं का भरपूर समर्थन किन्नर पूजा को मिलता दिख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications