Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संविधान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी, क्योंकि यह हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है: CM भूपेश बघेल

RAIPUR: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में आयोजित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

ABEDKAR BHUPESH BAGHEL

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब की वर्तमान मूर्ति बहुत पुरानी और खण्डित हो गई है, इसलिए इसके स्थान पर नई मूर्ति की स्थापना की जाएगी, यह जिम्मेदारी रायपुर नगर निगम को दी गई थी, अब मूर्ति भी निर्माणाधीन है, भूमि पूजन किया जा रहा है, इस अवसर पर मैं आप सभी को बधाई एवँ शुभकामनाएं देता हूं ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहब ने जो मार्ग दिखाया है उसी मार्ग पर चलकर हम समाज और देश को आगे ले जा सकते हैं । उन्होंने हमें संविधान दिया है वह सभी भारतवासियों के लिए सबसे बड़ी ताकत है । इसी संविधान के माध्यम से हम सभी को अधिकार और बहुत सी स्वतंत्रताएं मिली हैं । सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अब यदि संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जाएगा, तो यह देशवासियों को कमजोर करने का प्रयास होगा, जिससे देश भी कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि यही संविधान हम सभी को अधिकार संपन्न बनाता है ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड का होगा गठन, भूपेश बघेल कैबिनेट ने लिया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+