मरीज के बेड पर पैर रखने वाले आईएएस ने फेसबुक पर मांगी मांफी
रायपुर। हाल ही में सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के आईएएस जगदीश सोनकर की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह मरीज के बेड पर पैर रखकर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर जिस इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जगदीश सोनकर ने फेसबुक पर अपने इस कृत्य के लिए मांफी मांगी है।
डॉ हरि ओम-11 जिलों के IAS से बॉलिवुड के गायक, कंपोजर और गीतकार तक का सफर

पेशे से डॉक्टर जगदीश सोनकर अब आईएएस अधिकारी हैं। जिनकी एक तस्वीर जब वह अस्पताल का दौरा करने गये थे हर जगह चर्चा का विषय बन गयी थी। लेकिन इस तस्वीर पर आखिरकार जगदीश ने बिना किसी तरह का तर्क देते हुए मांफी मांगी है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस हरकत की कोई सफाई नहीं देना चाहता हूं।
उन्होंने लिखा कि मेरे इस कृत्य को किसी भी हाल में शब्दों के माध्यम से बचाया नहीं जा सकता है। यह अनजाने में हुआ जो टाला जा सकता था। मेरे इस कृत्य से आईएएस फ्रैटरनिटी को जो नुकसान हुआ है मैं उसे समझता हूं और मैं आप सबसे मांफी मांगता हूं। आगे वह लिखते हैं कि मैं पूरी कोशिश करुंगा कि अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाउं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं है लिहाजा मांफी में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications