आखिर क्यों एक युवा IAS अफसर की फोटो हो रही है वायरल?

रायपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवा आईएएस अधिकारी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर छत्तीसगढ़ के एक युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसर जगदीश सोनकर की है, जो अस्पताल में मरीजों का हाल पूछने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्होंने कुछ ऐसा काम कर दिया कि फोटो सोशल मीडिया पर छा गई।

viral picture

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एसडीएम डॉक्टर जगदीश सोनकर जब रामानुजगंज में सरकारी अस्पताल में कुपोषित बच्चों का हालचाल लेने पहुंचे थे तो उन्होंने अपना पैर बच्चे के बेड पर रख दिया। बच्चों के बिस्तर पर जूता रखकर एसडीएम सोनकर जिस अंदाज में बच्चों का हालचाल ले रहे हैं, उससे उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। फोटो वायरल होने के बाद सोनकर ने अपनी गलती के लिए लोगों से माफी मांग ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+