Weather Update:छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, कई शहरों में स्कूल बंद,हवाई उड़ानें प्रभावित

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्र के मुताबिक कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार दोपहर तक मौसम में सुधार आने की सम्भावना है,वहीं 5 जनवरी की सुबह के समय विरल से मध्यम घना कोहरा छाने और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। हाल ही में हुई बारिश के बाद से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कपकपा देने वाली ठंड पड़ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, दुर्ग ,बस्तर ,बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में दिन के समय तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं कई ऐसे भी जिले हैं,जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान के मध्य महज एक डिग्री सेल्सियस का अंतर बच गया है।

chhattisgarh weather 1.jpg

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त भारी हवा और उत्तर से आ रही ठंडी और सूखी हवाओं के कारण से मौसम में परिवर्तन हुआ है। सभी संभागों में हल्की बारिश दर्ज हुई है,जिसके बाद भी लगातार कोहरा छाया हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुई है ,कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

बुधवार को बिलासपुर के पेंड्रा रोड में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. जो कि सामान्य दिनों से 9 डिग्री तक कम है। राजनांदगांव में 17.8 डिग्री तापमान रहा,जो कि सामान्य से 12 डिग्री कम है। वही अंबिकापुर का 16.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो कि सामान्य तापमान 6 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR में शीतलहर का सितम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      इधर ठंड की वजह से सरगुजा, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में 7 तारीख तक स्कूलों में छुट्टी दी जा चुकी है। रायपुर लालपुर केंद्र में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्र के मुताबिक कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार दोपहर तक मौसम में सुधार आने की सम्भावना है,वहीं 5 जनवरी की सुबह के समय विरल से मध्यम घना कोहरा छाने और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।

      यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: विधायकों ने किया मिलेट्स लंच, जल्द ही सी-मार्ट में खुलेंगे मिलेट्स कैफे

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+