College Stundent को बनना था Play Boy, पहुंचा पुलिस की हिरासत में
अविनाश न्यू कंट्री नाम की आवासीय कॉलोनी में बीते कुछ दिनों से लोगों को पर्चियां मिल रही थी। पर्चों में एक लड़के का नाम और फोन नंबर लिख होता था और पुरुष सेक्स वर्कर होने की जानकारी दी गई थी।
युवा अपने भविष्य को लेकर कई सपने संजोते हैं। कोई आईएएस बनना चाहता है,तो कोई आईपीएस बनने का ख्वाब संजोता है,लेकिन क्या अपने सुना है,किसी युवा का सपना सेक्स वर्कर बनाना हो? सुनने में अजीब लग सकता है,लेकिन यह सच है। छत्तीसगढ़ में एक युवक की इसी चाहत ने उसे पुलिस की हिरासत में पहुंचा दिया।
Recommended Video

बनना चाहता था Play Boy , रातें रंगीन करना था सपना
छत्तीसगढ़ का एक युवक महिलाओं के साथ रंगीन पल बिताने की इच्छा पालकर प्ले बॉय बनना चाहता था। उसके मन ने अपने सपने को पूरा करने की इच्छा इस कदर प्रबल थी कि वह कागज़ की पर्ची में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर लोगों के घरों में फेंक रहा था। जिन लोगों के घर वह पर्चें फेंक रहा था,वह परेशान थे। आखिरकार उन्होंने युवक की हरकत की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने लिया हिरासत में
अजीबो गरीब हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। यह मामला नया रायपुर के राखी थाने क्षेत्र का है,जहां पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी चुकी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि लड़का सनकी है या कोई सेक्स रैकेट इसके पीछे काम कर रहा है।

लोग परेशान , ये सेक्स वर्कर कौन है ?
राखी के लोगों के अनुसार नवा रायपुर के सेक्टर 30 में अविनाश न्यू कंट्री नाम की आवासीय कॉलोनी है। इस कॉलोनी में बीते कुछ दिनों से लोगों को पर्चियां मिल रही थी। पर्चों में एक लड़के का नाम और फोन नंबर लिख होता था और पुरुष सेक्स वर्कर होने की जानकारी दी गई थी।

कॉलेज स्टूडेंट पर शक
पहले तो कॉलोनी के लोगों ने खुद लड़के के बारे में पतासाजी करने का प्रयास किया,लेकिन असफल रहे। अंत में पुलिस थाने जाकर जाकर प्रकरण की जानकारी दी गई। पुलिस को पड़ताल के बाद पता चला कि नवा रायपुर के ही एक कॉलेज में अध्ययनरत वाला एक युवक पर्चें फेंक रहा है। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण में पूछताछ का हवाला देकर कुछ कहने से बच रही है।

बदनाम करने की साजिश तो नहीं
पुलिस को इस बात का भी शक है कि कोई युवक को बदनाम करने के लिए ऐसी शरारत कर सकता है। जानकारी के मुताबिक पर्चियों पर जो फोन नंबर को लिखा गया वह किसी युवती का भी हो सकता है, ताकि उसे इस प्रकार से परेशान किया जा सके। बहरहाल पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications