जनअधिकार रैली में CM भूपेश ने भरी हुंकार, कांग्रेस पहुंची राजभवन
कांग्रेस की जनअधिकार रैली में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। बघेल ने कहा कि राज्यपाल अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही हैं,लेकिन हम हर मोर्चे पर जनता के अधिकार के लिए लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सियासत चरम पर है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने जनअधिकार रैली आयोजित करके भारतीय जनता पार्टी और राज्यपाल पर तीखे प्रहार किये। कांग्रेस की रैली में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मरकाम, कैबिनेट मंत्री सिंहदेव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा से आरक्षण विधेयक पारित करके राजभवन भेजा गया था, जिसपर अब तक राज्यपाल अनुसईया उईके नेअभी तक ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी इसी का विरोध जता रही है।

महारैली के बाद कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से राज्यपाल तक अपनी बातें पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल से निवेदन किया है,जिसपर राज्यपाल अनुसुईया उईके ने कहा है कि वह जल्द ही कोई निर्णय लेंगी।
कांग्रेस की जनअधिकार रैली में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा आरक्षण विरोधी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल ने पहले कहा था, कि वह विधेयक में 1 मिनट में हस्ताक्षर कर देंगी,लेकिन 1 महीने से भी अधिक समय बीत जाने पर भी विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं हुए। बघेल ने कहा कि राज्यपाल अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही हैं,लेकिन हम हर मोर्चे पर जनता के अधिकार के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से आपने एकजुटता से जनअधिकार रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाजपा को संदेश दिया है कि राजभवन की आड़ में अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे सफल करने की साजिश बंद करें।यह हमको इसी तरह गाँव-गाँव, गली-गली जाना है। हमें सच पहुंचाना है।हम अन्याय नहीं होने देंगे।
वही कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने आरक्षण विधेयक पर बड़ी बात कहते हुए कहा कि कि राज्यपाल को अपना पद छोड़ त्याग देना चाहिए। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आरक्षण के विधेयक पर फैसला नहीं ले पा रही हैं, उन्हें अपने आपको इस जिम्मेदारीपूर्ण पद से अलग कर लेना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
Recommended Video
रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी के कारण से राजभवन में आरक्षण विधेयक लटक गया है। बीजेपी के कारण से लोगों का अधिकार उन्हें नहीं मिल रहा है। मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 15 सीट से अब शून्य सीट पर लाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बस्तर में आग भड़काने का काम करके भाई से भाई को लड़वाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस [प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंच से अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि, आजादी के समय जसि प्रकार महात्मा गांधी ने देश के हर कोने में चक्कर लगाया था,उसी प्रकार राहुल गांधी देश की यात्रा करके देश को एकता का संदेश दे रहे हैं,लेकिन भाजपा छत्तीसगढ़ में बांटने का खेल खेल रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बने दादा, पोते को पहली बार देखकर बोले - क्या हाल है हीरो












Click it and Unblock the Notifications