पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सीएम भूेपेश बघेल का भी नाम शामिल

रायपुर। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम से लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। बता दें कि इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाया गया है। बंगाल के चुनाव में सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

cm bhupesh baghel name in list of star campaigner in bengal assembly election 2021

पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों के नाम जो जारी किया है इस लिस्ट में G-23 ग्रुप के एक भी नेता का नाम नहीं है। ये ग्रुप लंबे वक्त से कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहा था। साथ ही संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिख चुका है।

वैसे देखा जाए तो कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में वही नेता शामिल हैं, जिन्होंने बिहार चुनाव में मोर्चा संभाला था। जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नाम प्रमुख हैं। वहीं पार्टी ने राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पहले पार्टी से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति रहे प्रणब दा का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी बंगाल में पकड़ मजबूत थी, जिस वजह से उनके बेटे अभिजीत बनर्जी को भी स्टार प्रचार पार्टी ने बनाया है।
बता दें कि असम की जिम्मेदारी मिलने के बाद से भूपेश बघेल टीम के साथ असम पहुंचकर चुनावी अभियान को धार देना शुरू कर दिया है।

असम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता कई दिनों से लगातार वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट सिखा रहे हैं। दरअसल, पांच साल तक सत्ता से बाहर रहने व राज्य के शीर्ष नेतृत्व के शिथिल होने के बाद से पार्टी वहां काफी कमजोर हो गई है। हालत ये थी कि वहां बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ता नहीं मिल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+