CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टी एस सिंहदेव को खिलाई मिठाई, उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर दी शुभकामनाएं
T S Singhdeo Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव रायपुर लौट आये हैं। दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिंहदेव का एयरपोर्ट पर समर्थकों ने भव्य तरीके से स्वागत किया गया।इस दौरान सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे।
रायपुर पहुंचने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव सीएम आवास पहुंचे,जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने निवास कार्यालय में टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इससे पूर्व रायपुर पहुंचकर एयरपोर्ट पर सिंहदेव ने पत्रकारों से कहा कि हाईकमान ने जब भी जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने की कोशिश हमेशा की है। उन्होंने भाजपा नेताओ की तरफ से कसे जा रहे तंज का जवाब देते हुए कहा कि जिम्मेदारी एक दिन की भी हो ,तब भी बहुत बड़ी होती है और यह तो सतत जिम्मेदारी होगी।
सिंहदेव ने आगे कहा कि हम मिलकर काम करेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री को अलग से कोई प्रभार नहीं होता है, मुझे एक औहदा मिला है, बाकी अपने विभाग की जिम्मेदारी है, उसे ही निभाना है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने दी देवशयनी एकादशी की बधाई,कहा- देव शयन करेंगे, अगले चार महीने मंगल कार्य बंद रहेंगे












Click it and Unblock the Notifications