देर रात को छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले, दो IPS का हुआ तबादला

रायपुर। रविवार की देर रात को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 20 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया और कुछ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया। इसके अलावा सरकार ने छत्तीसगढ़ एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 94 अधिकारियों को लेकर भी बदलाव किये हैं और 2 IPS अधिकारियों का तबादला भी किया है। 1996 बैच के आईएएस एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुब्रत कुमार को जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें अब जन स्वास्थ्य के साथ इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chhattisgarh state government reshuffled 20 ias and two ip and 94 state administrative service officers

इसी तरह एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर और बॉयोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की सचिव डॉक्टर एम गीता को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन के रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार द्वारा जिन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, तबादला किया गया है या फिर सेवा से मुक्त किया गया है। उनमें 2002 बैचे के अमृत कुमार खाल्को, 2003 बैच के सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अविनाश चंपावत, 2004 बैच के प्रसन्ना आर, अंबलगन पी, धनंजय देवगन, 2005 बैच की नीलम नामदेव एक्का, 2006 बैच के एलेक्स वी एफ पॉल मेनन, भुवनेश यादव शामिल हैं।

इसके अलावा 2008 बैचे के राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, 2012 बैच के अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, सुधाकर खाल्को, 2013 बैच के जगदीश सोनकर, 2014 बैच के ऋतुराज रघुवंशी, 2016 बैच के चंदन संजय त्रिपाठी और तुलिका प्रजापति शामिल हैं। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर यह भी बताया कि राज्य में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है।

इनमें से एक 2004 बैच के अजय यादव हैं, जिन्हें सरगुजा रेंज के आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके अलावा 2019 बैच के विवेक शुक्ला को जंजगीर-चंपा जिले के एसपी प्रभार से मुक्त किया गया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय में एसिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+