Chhattisgarh News: कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री को कहा लंपट, नाराज हुई BJP, मामले ने पकड़ा सियासी तूल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान से भाजपा बेहद नाराज़ है। दरअसल सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अजय चंद्राकर को लंपट कह दिया है।
Lampat छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान से भाजपा बेहद नाराज़ है। दरअसल सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अजय चंद्राकर को लंपट कह दिया है। भाजपा इसे एक वरिष्ठ नेता के प्रति किया गया अपशद मानकर कांग्रेस नेता से माफ़ी मांगने की मांग कर रही है,जबकि कांग्रेस नेता शुक्ला ने माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया है।

शुक्ला ने कहा अजय चंद्राकर का लंपट
दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर कैसे गए एक तंज पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने 'लंपट" कह दिया है। सुशील आनंद शुक्ला ने अपने के बयान में कहा है कि अजय चंद्राकर जैसे लंपट नेता भारत जोड़ो यात्रा के महान उद्देश्यों को नहीं समझ सकते।
चंदेल बोले, भाषा की मर्यादा लांघी ,मांगे माफ़ी
कांग्रेस नेता के बयान पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के प्रभाव में हमारे मुख्य प्रवक्ता और राज्य शासन के पूर्व वरिष्ठ मंत्री और मौजूदा विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के लिए गाली का उपयोग किया है। चंदेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 24 घंटे में असभ्य, अभद्र और आपत्तिजनक आचरण का सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस संचार प्रमुख से माफी की मांग करे अन्यथा यह साबित हो जायेगा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी निकृष्ट मानसिकता को संरक्षण दे रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राजनीति में मुद्दों की लड़ाई चलती रहती है लेकिन शुचिता होना बहुत जरूरी है। भाषा की मर्यादा होना भी जरूरी है।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले, नहीं दिया कोई गलत बयान
इधर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मांग पर पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के प्रभारी नितिन नवीन ने छग महतारी का अपमान किया तब आपको आपत्ति नही हुई ।छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विरोध में बात करते है तब आप चुप थे।कांग्रेस संचार प्रमुख ने पूर्व मंत्री के लिए किसी भी प्रकार के असंसदीय और अमर्यादित शब्दों का उपयोग नहीं किया है उन्होंने सामान्य छत्तीसगढ़ी बोलचाल में गलत कथन करने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्दों का प्रयोग किया है जो कदापि भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर ने जब वरिष्ठ विधायक आदिवासी नेता मंत्री कवासी लखमा के लिए आइटम गर्ल जैसे अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया तब भाजपा को भाषा की मर्यादा का ख्याल नहीं आया? अजय चंद्राकर ने राजकीय चिन्ह की तुलना गोबर से किया तब भाजपा को अभद्रता नहीं लगी?
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मशहूर Dholkal Ganesh की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, अंग्रेजी में लिख दिया नाम, मामला दर्ज












Click it and Unblock the Notifications