छत्तीसगढ़ः सूरजपुर में मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा, सीएम ने दिये जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए हादसे का मुआयना करने पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया। वहीं इस घटना की जांच के लिए राज्य शासन ने निर्देश दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर से भैयाथान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से फोन पर बात की और उनका हाल जाना। राज्य शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के चीफ पायलट और विमानन विभाग के अतिरिक्त संचालक इस पूरी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

chhattisgarh minister ts singh deo helicopter accident in surajpur

दरअसल बीते रविवार को सूरजपुर के धड़सेड़ी गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का कांच लैंडिंग के दौरान हवा में क्रैक हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। इस हादसे में मंत्री सिंहदेव समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

बता दें कि सूरजपुर जिले के धड़सेड़ी गांव में कुआं धंसने से 6 मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे का मुआयना करने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से धड़सेड़ी गांव हेलीकॉप्टर से आ रहे थे। इसी दौरान लैंड करने के पहले हवा में ही हेलीकॉप्टर का कांच क्रैक हो गया, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित हेलीकॉप्टर को लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण स्वास्थ्य मंत्री सड़क के रास्ते अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। फिलहाल हेलीकॉप्टर भैयाथान के समोली गांव के स्टेडियम में लैंड किया गया है। मरम्मत कराई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, धडसेरी गांव में एक सार्वजनिक तालाब खोदा जा रहा था। इस काम में 13 मजदूर लगे थे। 6 मजदूर कुएं के नीचे थे, जबकि सात मजदूर कुएं के ऊपर काम कर रहे थे। अचानक कुएं की मिट्टी भरभरा कर गिर गई। अंदर काम कर रहे मजदूर अंदर दब गए। तीन मजदूर किसी तरह से कुएं से निकलने में सफल रहे, जबकि तीन मजदूर वहीं मिट्टी में दब गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+