सातवें वेतन आयोग का लाभ अब छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को भी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि जल्द ही सातवें वेतन आयोग का फायदे राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे पहले हरियाणा और उत्तर प्रदेश इसे लागू कर चुके हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतन आयोग प्रस्तावों का लाभ मिलने लगेगा। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को कही। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद से ही इसी तरह की मांग राज्यों में भी उठने लगी थी। इस मामले में हरियाणा सबसे पहला राज्य था, जिसने 7 वें केंद्रीय वेतन आयोग के लाभ राज्य कर्मचारियों को भी देने की घोषणा की। आयोग के नियम हरियाणा में 1 जनवरी 2016 से ही लागू हैं।

 raman-singh-chattisgarh-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा- राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

बता दें कि सातवें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह में 23.5 फीसदी बढ़ोत्तरी की सिफारिश की थी। राज्य सरकार ने पहले ही 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी 2.57 गुणा बढ़ाने के लिए सूचना जारी कर दी है। ये नियम पेंशन पाने वालों प भी लागू होगा। गौरतलब कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद 1 जनवरी 2016 से सबसे कम सैलरी 7,000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए हो गई है। वहीं सबसे ऊंचे पद यानी कैबिनेट सेक्रेटरी की सैलरी ढाई लाख रुपए हो गई है। इसी महीने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने भी इस आशय की घोषणा की है कि राज्य के 21 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।
वहीं सातवें वेतन आयोग की घोषणा होने के बाद जब इसकी सिफारिशों को मंजूरी मिली तो एक नया कानूनी विवाद सामने आ गया था। यह विवाद अधिकतम 2.50 लाख रुपए की सैलरी को लेकर था। आयोग की सिफारिशों के बाद कैबिनेट सचिव और आर्मी चीफ जैसे बड़े रैंक के अधिकारियों को मिलने वाली बेसिक सैलरी राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेसिक सैलरी से 1 लाख रुपए ज्‍यादा हो गई थी। जबकि कानूनन ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके बाद सरकार ने राष्ट्रपति का वेतन 300 फीसदी बढ़ाने की साफारिश की थी। ये भी पढ़ें: अरुण जेटली ने समझाया कैशलेस का मतलब, पीएम ने दी लकी ड्रॉ विजेताओं को बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+