अरुण जेटली ने समझाया कैशलेस का मतलब, पीएम ने दी लकी ड्रॉ विजेताओं को बधाई
आज डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दो लकी ड्रॉ स्कीमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पहली लकी ड्रॉ निकाला गया।
दिल्ली। देश में डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की दो लकी ड्रॉ स्कीमों की शुरुआत 25 दिसंबर को हो गई। क्रिकेटर गौतम गंभीर और पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक ने इस अवसर पर पहला लकी ड्रॉ निकाला। इसके तहत 15,000 विजेता ग्राहकों को 1000 रुपए के कैशबैक दिए गए। प्रधानमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। दिल्ली के जन-धन मेला में इस अवसर पर वित्त मंत्री ने नोटंबदी के फायदे फिर से गिनाए और बताया कि सरकार के अनुसार कैशलेस सोसायटी बनाने का मतलब क्या है?

जन धन मेला में लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना में लकी ड्रॉ का आगाज करते हुए वित्त अरुण जेटली ने कहा कि सरकार जिस कैशलेस सोसायटी की बात कर रही है, उसका मतलब नो कैश सोसायटी नहीं है। कैशलेस सोसायटी का मतलब है लेसकैश सोसायटी। वित्त मंत्री ने कहा कि पैसों के बैंकिंग सिस्टम में आने से कैश के गुप्त रहने की बात समाप्त हो चुकी है। इससे बैंकिंग सिस्टम अब और मजबूत होगा, लोगों को और लोन मिल सकेंगे जिससे अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी।

वित्त मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता तो लेसकैश इकनॉमी का मतलब समझ चुकी है लेकिन कुछ नेता को कोई भी बात देर से समझ में आती है। डिमोनेटाइजेशन से सरकारी राजस्व बढ़ेगा जिससे राजस्व घाटे को कम किया जा सकेगा, डिफेंस और ग्रामीण विकास पर और खर्च के लिए सरकार के पास पैसा होगा। डिमोनेटाइजेशन के बाद कैश के उपयोग को कम कर उसकी जगह डिजिटल करेंसी चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में 75 करोड़ डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स में से 45 करोड़ को लोग यूज करने लगे। लकी ड्रॉ स्कीम पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बहुत बढ़ावा देगा। ऐसे स्कीम दक्षिण कोरिया में काफी पॉपुलर और सफल हैं। इस तरह के इनिशिएटिव से देश बेहतर बनेगा और अर्थव्यवस्था साफ सुथरी होगी।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह योजना अगले 100 दिनों तक चलेगी। हर दिन 15,000 ग्राहकों को 1000 रुपए इनाम में मिलेंगे। अगले 100 दिनों में देश के लाखों परिवारों को करोड़ों रुपए गिफ्ट के तौर पर मिलेंगे और यह तभी होगा जब लोग मोबाइल बैंकिंग, ई बैंकिंग, रुपे कार्ड, यूपीआई, यूएसएसडी जैसे तरीकों से डिजिटल पेमेंट करेंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर इस योजना का मेगा ड्रॉ निकाला जाएगा जिसमें करोड़ों रुपए के इनाम दिए जाएंगे।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications