छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा लोगों की हुई टेस्टिंग, सामने आए 14 हजार से अधिक नए संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,528 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें से 14,250 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को प्रदेश में 73 संक्रमितों की मौत भी हुई। बता दें कि इस संक्रमण की दूसरी लहर से प्रदेश की राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है। जिला सबसे अधिक प्रभावित है। रायपुर में बुधवार को 3,960 पॉजिटिव मिले, जबकि 33 संक्रमितों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Chhattisgarh में Garbage Van और Trucks में लाए जा रहे शव | वनइंडिया हिंदी
    chhattisgarh corona update new case of covid 19 across 14 thousand

    प्रदेश की राजधानी रायपुर ऐसा पहला जिला बन गया है, जहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। राज्य के 18 जिलों में लॉकडाउन के बाद भी प्रदेश की संक्रमण दर बेतहाशा बढ़ रही है।

    प्रदेश में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स का मेडिकल स्टाफ भेजने की मांग की, ताकि मरीजों की मदद हो सके।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत बेहद खराब है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें प्रदेश में इतनी अधिक मौतें हो रही हैं कि शवों को श्मशान ले जाने के लिये गाड़ियां कम पड़ गई हैं। रायपुर में तो मालवाहक ट्रकों को शव वाहन बना दिया गया है। बुधवार को रायपुर के मेकाहारा से इसी तरह शवों को अंतिम संस्कार के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में ले जाए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+