छत्तसीगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 4088 नए संक्रमित, 144 लोगों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। प्रदेश में लागू किये गए लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को 4 हजार 88 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10 हजार 144 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में 1 लाख 35 हजार 93 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा रविवार को टेस्टिंग की बात करें तो 52 हजार 028 सैंपल जांचे गए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 144 लोगों की मौत हुई है।

chhattisgarh corona update 4088 new case of covid 19

बीते रविवार को दुर्ग में 123 नए संक्रमित मिले हैं 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में 3643 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राजनांदगांव में 104 लोग संक्रमित मिले हैं 4 लोगों की मौत हुई है और नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में 3337 एक्टिव मरीज हैं। बेमेतरा में सिर्फ 35 मरीज ही मिले लेकिन 3 व्यक्ति की मौत के बाद यहां एक्टिव एक्टिव मरीजों की संख्या 1793 है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 220 लोग संक्रमित मिले, 17 लोगों की मौत हुई ह। नए संक्रमित मिलने के बाद यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार 880 हो गई है।

वहीं धमतरी जिले में 68 नए संक्रमित मिले, 2 लोगों की मौत हुई और 2812 लोग एक्टिव मिले हैं। बिलासपुर में 240 नए मरीज मिले हैं 16 लोगों की मौत हुई और 5636 लोग एक्टिव केस के तौर पर हैं। रायगढ़ में 341 नए मरीज मिले 16 लोगों की मौत हुई अभी एक्टिव मरीज की संख्या 8744 है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सबसे कम 15 मरीज मिले हैं, 1 शख्स की मौत हुई, यहां 1166 अब एक्टिव मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रविवार को आदिवासी सेवा मंडल भोपाल की वर्चुअल कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के पढ़े-लिखे और सक्षम लोग सामने आकर अपना योगदान दें, उनकी मदद करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है इसका बड़ा कारण लापरवाही है। लक्षण दिखने पर भी ग्रामीण सामान्य बुखार और खांसी सर्दी की बात कहकर जांच नहीं करा रहे हैं। हमें अपने आदिवासी समाज के भाइयों को जागरूक करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+