छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 3306 नए मामले, 97 संक्रमितों की हुई मौत
रायपुर। अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों के मामले कम आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को कोरोना वायरस के 3 हजार 306 नए मरीज सामने आए। वहीं 50 हजार 722 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। बता दें कि पूरे 54 दिन बाद ऐसा हुआ है जब प्रदेश में 4 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 30 मार्च को 3 हजार 162 केस मिले थे। हालांकि रविवार होने की वजह से औसत से बेहद कम टेस्ट हुए हैं। रविवार को 7 हजार 232 लोगों ने कोरोना को मात दिया । अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीज 65 हजार 774 हैं।

रविवार को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 65 हजार 774 हो गई है। लगातार एक्टिव मरीजों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग इसे बेहतर संकेत बता रहा है। प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 91 फीसदी से अधिक हो गई है। ये देश के औसत 88 फीसदी से 3 फीसदी अधिक है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को कुल 92 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
यह पिछले 44 दिनों में दूसरी बार है जब एक दिन में मौतों की संख्या 100 से कम है। 21 मई को भी 96 मरीजों की मौत हुई थी। इससे पहले 9 अप्रैल को 91 मौतों का रिकॉर्ड दर्ज है। उसके बाद मौतों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली गई थी। प्रदेश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 12 हजार 586 हाे गई है।
रविवार को दुर्ग जिले में 97 कोरोना के मरीज मिले और 7 लोगों की मौत हुई। नए मामलों मिलने के साथ ही अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1970 हो गई है। वहीं राजनांदगांव में कोरोना 50 मरीज मिले और 3 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1149 हो गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में 152 मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई। जिले में 3868 एक्टिव मरीज है।
बिलासपुर में 89 नए मरीज मिले 7 लोगों की मौत हुई 2456 एक्टिव मरीज हैं। रायगढ़ जिले में 216 नए मरीज मिले 8 लोगों की मौत हुई 5073 एक्टिव मरीज हैं। सरगुजा जिले में 210 नए मरीज मिले 4 लोगों की मौत हुई 3833 एक्टिव केस है। बस्तर जिले में 115 नए मरीज मिले 1658 एक्टिव मरीज हैं। नारायणपुर में सबसे कम 26 मरीज मिले और अब यह एक्टिव केसेस की संख्या 275 है।












Click it and Unblock the Notifications