Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 251 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 804 नए मामले सामने आए। वहीं 16 हजार 489 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 17 हजार 910 हो गई है। वहीं 61006 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा प्रदेश में 251 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सबसे अधिक 48 मौत प्रदेश की राजधानी रायपुर में हुई। अब तक कुल 8 हजार 312 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

chhattisgarh corona update 15804 new case of covid 19

वहीं जशपुर जिला जेल में 21 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते बुधवार को बैरक का एक कैदी संक्रमित पाया गया था। उसके बाद बैरक के सभी 46 कैदियों की टेस्टिंग की गई, जिसमें 21 संक्रमित मिले। आशंका जताई जा रही है कि संपर्क में आए दूसरे कैदी भी संक्रमण के चपेट में आए होंगे। इसलिए प्रशासन ने जेल में अलग से कोविड केयर बैरक बनाकर उन्हें वहां रख दिया है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान रायपुर और दुर्ग की केंद्रीय जेलों में कोरोना के चलते पांच कैदियों की मौत हो चुकी है। अभी तक प्रदेश के जेलों में कोरोना के 70 मामले सामने आए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी बंद और भीड़ वाली जगहों में संक्रमण के फैलने का खतरा कहीं अधिक होता है।

बीते बुधवार को राज्य में कोरोना के चलते 279 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में सबसे अधिक है। मृतकों में 58 संक्रमित रायपुर के थे। जबिक 39 बिलासपुर और 21 दुर्ग जिले के रहने वाले थे। इसके साथ अब तक प्रदेश में जान गवां चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,061 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+