छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 208 मरीजों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के चलते संक्रमितों के साथ-साथ मृतकों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 208 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 10 हजार 158 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में यानी कि शुक्रवार को प्रदेश में 13 हजार 628 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 41 हो चुकी है। राज्य में कल शुक्रवार को 61 हजार 939 सैंपल जांचे गए। वहीं 13039 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दी।

chhattisgarh corona update 13628 new case of covid 19

शुक्रवार को रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 818 नए मरीज मिले हैं और 40 लोगों की मौत हुई। नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 470 है। वहीं दुर्ग में 443 नए मरीज, 11 लोगों की जान गई और अब यहां एक्टिव मरीज 5233 हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 605 नए मरीज मिले, 30 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 8193 हैं।

वहीं राजनांदगांव जिले में कोरोना के 506 नए मरीज मिले और 5 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 6 हजार 948 हैं। रायगढ़ में कोरोना के 1238 नए मरीज मिले, 14 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 11 हजार 576 हैं। कोरबा में 801 लोग संक्रमित हुए, 15 संक्रमितों की मौत हुई। अब यहां 9037 एक्टिव मरीज हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सबसे कम 48 मरीज, यहां 359 एक्टिव मरीज हैं।

7 मई 2020 की स्थिति से तुलना करें तो कुछ राहत देने वाली बातें भी हैं। 10 हजार से अधिक मरीज हर रोज ठीक हो रहे हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण की कोई दवा नहीं थी। अब इसकी वैक्सीन हमारे पास है। बुजुर्गों, फिर मध्यम आयु वर्ग के बाद अब 18+ उम्र के लोगों को भी टीका लग रहा है। सियासी और न्यायिक विवाद की वजह से रुका टीकाकरण 8 मई से शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+